Tuesday, 1 October 2024

"उपलब्धि, "

जीवन में आप क्या हासिल करना चाहते हैं यह कायनात भी आपको वही देने के लिए तैयार रहती है।
 कहते हैं ईश्वर उन्ही की मदद करते हैं जो अपनी मदद स्वयं करते हैं,आगे 
बढ़िये और ले लीजिए सब कुछ यहीं है।
 उदाहरण- मान लीजिए बहुत सारे लोग वन जाने का निर्णय करते हैं  हम देखते हैं सबका लक्ष्य वही है, वन जाने का,सबके काम करने का तरीका अलग होगा क्योंकि सबका लक्ष्य अलग-अलग है।
1- ज्ञानी वहां ध्यान लगाएंगे।
2- कोई चित्रकार वहां चित्र बनाएगा।
3- संगीतकार सुनना चाहता है झरने का संगीत और चिड़ियों का कलरव।
4- लकड़हारा वहां लकड़िया इकट्ठी करेगा।
5- ग्वाले को अपनी गाय चराना है और शिकारी को शिकार ढूंढना है।
6- प्यासा पानी ढूंढेगा और भूखा फल ढूढ़े गा।
7- कोई बन -औषधि ढूंढेगा।
8- फोटोग्राफर एक सुंदर सा चित्र कैमरे से  निकाल लेगा।
 9-कवि वहां बैठकर काव्य रचना भी कर सकते हैं।
 निष्कर्ष -
 इस तरह हम समझ सकते हैं कि, कुदरत हमें वही दे देती है जो हम चाहते हैं।जीवन में लक्ष्य का निर्धारण बहुत जरूरी है। यही लक्ष्य हमारे लिए रास्ता  प्रदान कर देता है। 
 सुधा चौधरी (जैन )✍️
 कल फिर एक नए विचार के साथ
 धन्यवाद, नमस्कार🙏

2 comments:

  1. Nice VIEWS..
    * आपका हर Blog प्रेरणादायक होता है
    यह बात बिल्कुल सत्य है और हमने महसूस भी की है कि हम जो दिल से चाहते हैं , कुदरत वह हमें अवश्य देती है ।
    बशर्ते हमारा लक्ष्य Clear और सही होना चाहिए ।

    ReplyDelete
  2. उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद भाई 🙏

    ReplyDelete